BIG NEWS : हजारीबाग के सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा था कैदी, हवलदार की हत्या कर हुआ फरार

1 Min Read
BIG NEWS : हजारीबाग के सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा था कैदी, हवलदार की हत्या कर हुआ फरार
Spread the love

Ranchi: हजारीबाग में इलाज कराने अस्पताल गए हवलदार की हत्या कर कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार जेपी केंद्रीय कारा में बंद शाहिद अंसारी नामक कैदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. इसी दौरान कैदी ने हवलदार चौहान हेंब्रम की हत्या कर दी और फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी सकते में आ गए. इलाके में सनसनी फैल गई. मामले को लेकर फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. हत्या क्यों की गई? अन्य पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? इस संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *