चाईबासा में IED की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के SI घायल, एयरलिफ्ट कर  लाया गया रांची

Spread the love

Ranchi: चाईबासा में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. गुरुवार को प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक SI घायल हो गए. घायल एसआई को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया. पुलिस मुख्यालय के अनुसार क्षेत्र में नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए घूम रहे हैं. जिसके मद्देनजर चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बीएन, 203 बीएन, 205 बीएन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 बीएन, 197 बीएन, 157 बीएन, 174 बीएन, 193 बीएन, 134 बीएन, 26 बीएन, 11 बीएन की संयुक्त ऑपरेशन टीम बनाकर लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


बीते बुधवार को छोटानागरा और झरियाकेला थाना क्षेत्र की सीमा से लगे जंगली इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. अभियान के दौरान गुरुवार की सुबह छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम बालिबा के आसपास के जंगली इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में कोबरा 209 बीएन के एसआई जितेंद्र दानी घायल हो गए. फिलहाल एसआई की हालत स्थिर है. पुलिस मुख्यालय और सीआरपीएफ की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top