झारखण्ड के राज्यपाल बने संतोष कुमार गंगवार, अन्य राज्यों के राज्यपाल भी बदलें, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं. राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को अब पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी भी दी गई है. झारखंड के मौजूदा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है और पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.

इन्हें बनाया गया है राज्यपाल देखें लिस्ट-

  1. हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  2. जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  3. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  4. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  5. रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  6. सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  7. झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  8. असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया.
  9. सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया.
  10. के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top