JHARKHAND : रांची और लातेहार में NIA की रेड, टेरर फंडिंग से जुड़ा है मामला

Spread the love

Ranchi: एनआईए की टीम बुधवार की सुबह झारखंड के रांची और लातेहार जिले में छापेमारी करने पहुंची. यह छापेमारी रांची के मैक्लुस्कीगंज और लातेहार के चंदवा में चल रही है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी टेरर फंडिंग के सिलसिले में चल रही है. मैक्लुस्कीगंज में ठेकेदार जितेंद्र पांडेय के घर और रोहित यादव के अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. वहीं, चंदवा में रोहित यादव के ईंट भट्ठे पर भी एनआईए की टीम पहुंची है. बता दें कि रोहित यादव पहले भी टेरर फंडिंग के आरोप में जेल जा चुका है.

देश दुनिया की खबर सबसे पहले मोबाइल पर पाने के लिए WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top