BUDGET 2024-2025 : वित्त मंत्री के ऐलान के बाद औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, 4 हजार से ज्यादा हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

3 Min Read
BUDGET 2024-2025 : वित्त मंत्री के ऐलान के बाद औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, 4 हजार से ज्यादा हुआ सस्ता, जानें नई कीमत
Spread the love

New Delhi : वित्त मंत्री के बजट पेश करने का बाद सोना (Gold) औंधे मुंह नीचे गिर गया है. अचानक से ही सोने के दाम 4 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ गई है. बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने बजट भाषण में सोने और चांदी समेत अन्य धातुओं पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की थी.

सरकार ने सोने और चांदी पर घटाई कस्टम ड्यूटी

रकार ने सोने और चांदी पर पहले से लगाई गई कस्टम ड्यूटी को घटाकर अब 6% कर दिया है. इस फैसले का तुरंत असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है और यह 4000 रुपये सस्ता हो गया है, वहीं चांदी की कीमत में भी काफी गिरावट आई है.

मंगलवार को MCX पर गोल्ड फ्यूचर के कारोबार के दौरान यह 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया और जैसे ही सोने पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा हुई, इसमें तेजी से गिरावट शुरू हो गई और यह 68,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. इस हिसाब से महज कुछ ही घंटों में सोने की कीमत में 4,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले सोमवार को आखिरी कारोबारी दिन यह 72,718 रुपये पर बंद हुआ था.

चांदी में भी आयी बड़ी गिरावट

चांदी में भी बड़ी गिरावट एक तरफ जहां वित्त मंत्री की घोषणा के बाद सोने की कीमत में कमी आई. वहीं दूसरी तरफ चांदी भी कुछ ही देर में धड़ाम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी (Silver Price) की कीमत 89,015 रुपये पर पहुंच गई थी और अचानक इसमें भी तेजी से गिरावट शुरू हो गई और सोने की तरह यह कीमती धातु भी 4,740 रुपये सस्ती होकर 84,275 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई.

वित्त मंत्री ने क्या बड़ा ऐलान किया?

आज यानी मंगलवार को ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर 6% की है. इसमें बेसिक कस्टम ड्यूटी 5%, एग्री इंफ्रा और डेवलपमेंट सेस 1% है. इसके अलावा प्लैटिनम पर ड्यूटी अब घटकर 6.4% हो गई है. इसके अलावा वित्त मंत्री के बजट ऐलान के मुताबिक आयातित ज्वैलरी पर भी कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है.

दरअसल सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6% कर दी गई है, जिससे घरेलू कीमतों में भी गिरावट आ सकती है और सोने की मांग बढ़ सकती है. सोने और चांदी पर मौजूदा ड्यूटी 15% है, जिसमें 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस शामिल था. वित्त मंत्री के ऐलान के बाद अब 5% बेसिक कस्टम ड्यूटी लगेगी, जबकि सेस 1% रहेगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *