Rath Yatra: कल दोपहर 3:30 बजे निकलेगी रथ यात्रा, डीसी, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जानें पूरा शेड्यूल

2 Min Read
Rath Yatra: कल दोपहर 3:30 बजे निकलेगी रथ यात्रा, डीसी, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जानें पूरा शेड्यूल
Spread the love

Rath Yatra: रथ यात्रा से पहले रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेले की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे. मेला परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वरीय पदाधिकारियों द्वारा मंदिर समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जगन्नाथपुर मंदिर से मौसी बाड़ी तक रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानें निर्धारित स्थान तक ही लगाएं, ताकि रथ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो.

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि कल दोपहर 03:30 बजे पूरे विधि-विधान के साथ रथ यात्रा प्रारंभ होगी, इसके लिए विधि-व्यवस्था की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए 24 घंटे बिजली, मोबाइल शौचालय, पानी, अग्निशमन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, मेला परिसर में पांच वॉच टावर और सीसीटीवी लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, इसके लिए संयुक्त आदेश भी जारी कर दिया गया है. बड़े वाहनों को प्रवेश से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग भी लगाई जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *