जस्टिस बीआर सारंगी बने झारखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 05 जुलाई को लेंगें शपथ

2 Min Read
जस्टिस बीआर सारंगी बने झारखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 05 जुलाई को लेंगें शपथ
Spread the love

जस्टिस बीआर सारंगी झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं. 05 जुलाई को झारखण्ड के नए मुख्य न्यायाधीश को राज्यपाल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में 05 जुलाई की सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर होगा. ये जानकारी हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल ने दी है. झारखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद 28 दिसंबर 2023 से रिक्त था. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा 27 दिसंबर 2023 को की गई अनुशंसा के बाद ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ बीआर सारंगी को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद 28 दिसंबर 2023 से रिक्त था. झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस एस चंद्रशेखर को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था. अब ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस बीआर सारंगी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

जस्टिस बीआर सारंगी को 20 जून 2013 को ओडिशा हाईकोर्ट में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. उन्होंने हाईकोर्ट में 1 लाख 52 हजार मामलों का निष्पादन किया था. उन्होंने दिसंबर 1985 में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस की शुरूआत की थी.

झारखंड हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिल गया है. ओडिशा हाईकोर्ट के जज जस्टिस बीआर सारंगी को झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. जस्टिस बीआर सारंगी ने दिसंबर 1985 में ओडिशा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील अपना करियर शुरू किया था. इस दौरान उन्होंने क्रिमिनल, सिविल, लेबर, रेवेन्यू, एजुकेशन, टैक्स समेत कई केस संभाले.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *