लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हादसा : अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, पांच सैन्य जवान बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

1 Min Read
लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हादसा : अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, सेना के जवानों के शहीद होने की आशंका
Spread the love

Ladakh : दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान हादसे की खबर सामने आ रही है. रक्षा अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को यहां टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अचानक जलस्तर बढ़ गया और सेना के जवान उसमें फंस गए. इस हादसे में सेना के कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका है.

दरअसल, शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और वहां सेना के कई टैंक मौजूद थे. इस दौरान टैंक से नदी कैसे पार की जाए, इसका अभ्यास चल रहा था. इस अभ्यास के दौरान जब एक टैंक ने नदी पार करने की कोशिश की तो अचानक नदी का बहाव बढ़ गया और टैंक बह गया. बताया जा रहा है कि इस समय टैंक में कुल 4-5 सैनिक सवार थे. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

इसे भी पढ़ें: Ranchi : डीपी ज्वेलर्स लूट मामले में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने किया सस्पेंड

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *