JSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, JSSC-CGL की परीक्षा अगस्त में, देखें लिस्ट

1 Min Read
CGL परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, JSSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
Spread the love

Ranchi : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर आई है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वर्ष 2024 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इनमें JSSC-CGL समेत कई परीक्षाएं शामिल हैं. इसको लेकर विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

विभाग ने जारी की अधिसूचना

इनमें सबसे पहले नगर सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसका रिजल्ट अगस्त के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है. वहीं, झारखंड प्राथमिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी. ध्यान रहे कि यहां परीक्षा और परिणाम की तिथि संभावित है. आयोग द्वारा इसमें बदलाव किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: NEET Paper Leak : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और एनटीए सिटी कोऑर्डिनेटर को CBI ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *