Baba Vishwanath : काशी विश्वनाथ धाम की 7 साल में 4 गुना बढ़ी आय, भक्तों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि

Spread the love

Baba Vishwanath Temple: वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम की सात सालों में वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023-24 तक चार गुना आय में इजाफा हुआ है. यहां रोजाना आने वाले भक्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. कोरोना काल के बीच में भक्तों की संख्या में थोड़ी कमी आई थी. लेकिन इसके बाद इसमें फिर जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई.

16.22 करोड़ पहुंची भक्तों की संख्या

श्री काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के बाद यूपी सरकार ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वालों के लिए सुविधाएं बढ़ा दी हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद समय-समय पर इसकी समीक्षा कर चुके हैं. मंदिर के विस्तार और दर्शन की सुगमता ने काशी में तीर्थाटन को और बढ़ा दिया है.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि चढ़ावा, दान, टिकट और परिसर में नवनिर्मित भवनों से होने वाली आय आदि के रूप में बाबा की आय पिछले 7 वर्षों में 4 गुना बढ़ गई है. 13 दिसंबर 2021 को विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद मई 2024 तक बाबा के भक्तों की संख्या 16.22 करोड़ पहुंच गई.

वित्तीय वर्ष                        आय
2017-2018          20,14,56,838 .43 
2018-2019          26,65,41,673 .32 
2019-20              26,43,77,438 .00 
2020-21             10,82,97,852 .09 
2021-22              20,72,58,754.03  
2022-23              58,51,43 ,676 .33 
2023-24              86,79,43,102. 00

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top