रांची एयरपोर्ट के बाहर एक मई से नई पार्किंग व्यवस्था लागू, मिलेगी जाम से निजात

2 Min Read
Spread the love

Ranchi : रांची एयरपोर्ट के बाहर एक मई से नई पार्किंग व्यवस्था लागू हो जाएगी. जिससे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. एयरपोर्ट पर प्रवेश से निकास तक निजी वाहनों के लिए 10 मिनट का समय नि:शुल्क होगा. टर्मिनल बिल्डिंग के सामने पिकअप और ड्रॉप के लिए अधिकतम पांच मिनट का समय तय किया गया है. पिकअप और ड्रॉप के लिए आवंटित पांच मिनट भी 10 मिनट के  नि:शुल्क समय का हिस्सा होंगे.

अनाधिकृत वाहनों की पार्किंग रोकने की कोशिश

ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए हवाई अड्डे पर यात्री टर्मिनल के पास लगभग 350 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थान आवंटित किया गया है. आने वाले समय में एयरपोर्ट पर पार्किंग के लिए ऑटोमैटिक सिस्टम लागू किया जाएगा. इसके अलावा अनाधिकृत वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए जिला प्रशासन की मदद से उचित कदम उठाए जाएंगे. वाणिज्यिक कार पार्किंग शुल्क परिवर्तन के अधीन हैं. दो घंटे के बाद चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क 10 रुपये प्रति घंटा बढ़ जाएगा. वहीं, दो घंटे के बाद दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क भी 5 रुपये प्रति घंटा बढ़ा दिया जाएगा. सात घंटे से अधिक और 24 घंटे तक की पार्किंग दरें 30 मिनट से 120 मिनट के स्लैब की तीन सौ प्रतिशत और हर 24 घंटे या उसके हिस्से के लिए होंगी. इसको लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने संशोधित पार्किंग शुल्क जारी कर दिया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *