BIG NEWS : नीट पेपर लीक मामले में बिहार EOU ने देवघर से 6 लोगों हिरासत में लिया, छुप कर रह रहे थे आरोपी

Spread the love

Ranchi : नीट पेपर लीक मामले में बिहार EOU ने झारखंड के देवघर जिले से 6 लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपी देवघर में छिपकर रह रहे थे. जानकारी के अनुसार सभी आरोपी बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं. यहां वे देवघर एम्स के पास देवीपुर थाना क्षेत्र में कमरा लेकर छिपे हुए थे. सभी वहां मजदूरी कर रह रहे थे.

 बताया जा रहा कि इनमें से एक का नाम चिंटू है. नालंदा का रहने वाला एक लड़का एम्स में गार्ड था, जबकि उसके परिचित नालंदा निवासी पांच लड़के आकर ठहरे थे. एम्स के पास जिस घर में वे सभी ठहरे हुए थे, वह देवघर के झुन्नू सिंह का घर है. मामले को लेकर अभी बिहार ईओयू की जांच जारी है.

गौरतलब है कि झारखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को परीक्षा रद्द करने की मांग की. साथ ही, उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन सहित 82 विधायकों को मिले पांच-पांच करोड़, बढ़ेगी विकास की रफ्तार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top