JPSC : रांची के 14 केंद्रों पर जेपीएससी की मुख्य परीक्षा आज

Spread the love

Ranchi : जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) की मुख्य सिविल सेवा परीक्षा 22 से 24 जून तक रांची के 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी. परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी.

कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ जमा होने और परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी. 22 से 24 जून तक सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक धारा 144 लागू रहेगी. इस दौरान पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने, लाउडस्पीकर का प्रयोग, किसी भी तरह का हथियार लेकर चलने पर रोक रहेगी. सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top