Chhapra: कार में लगी आग, पति के सामने जिंदा जली पत्नी, अयोध्या से लौटने के दौरान हुआ हादसा

2 Min Read
Chhapra: कार में लगी आग, पति के सामने जिंदा जली पत्नी, अयोध्या से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Spread the love

Chhapra: बिहार के छपरा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुए है. यहां तरैया के पोखरेड़ा बगही मिस्री टोला प्राथमिक विद्यालय के पास एसएच 104 पर चलती कार में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना 15 जून (शनिवार) की अहले सुबह हुई. मृतका की पहचान अवतार नगर थाने के पैकोलिया गोराई पुर के दीपक कुमार राय की 28 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है. इस घटना में मृतका का पति भी उसे बचाने के क्रम में आंशिक रूप से जलकर घायल हो गया. उसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया. पीड़िता के पति ने बताया कि 13 जून की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ कार से गड़खा थाने के मोरा बसंत गांव से अपने ससुराल अयोध्या दर्शन करने गए थे. वहां से लौटते समय वह गोरखपुर में रुके और गोरखधाम मंदिर का दर्शन किया. फिर वहां से कार से पत्नी के साथ ससुराल लौटने के क्रम में बगही में कार से धुआं निकलने लगा. किसी तरह वह कार से बाहर निकले और पत्नी को भी बाहर निकालने की कोशिश की. तभी कार में भीषण आग लग गई और उसमें उनकी पत्नी सोनी जिंदा जल गईं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *