Lok Sabha Election 2024 : हजारीबाग से बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जेपी पटेल को ढाई लाख वोटों से हराया

1 Min Read
हजारीबाग से बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जेपी पटेल को ढाई लाख वोटों से हराया
Spread the love

Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बड़ी जीत दर्ज की है. मनीष जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल को ढाई लाख से ज्यादा वोटों से हराया है.

मनीष जायसवाल की जीत के बाद हजारीबाग में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है. कोई अबीर लगाकर तो कोई पटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दे रहा है. जीत के बाद हर कोई जश्न में डूबा हुआ है. मनीष जायसवाल से मिले जेपी पटेल मनीष जायसवाल की जीत के बाद जेपी पटेल ने उनसे मुलाकात की और उन्हें अग्रिम बधाई दी. अपनी हार पर उन्होंने कहा कि वे जनता की भावना का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने जो भी फैसला लिया है, उसका वे सम्मान करते हैं और हजारीबाग के नए सांसद मनीष जायसवाल को जीत की शुभकामनाएं देते हैं.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में NDA को बहुमत, बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *