Train Accident : पंजाब में आपस में टकराईं दो मालगाड़ियां, दो ट्रेन ड्राइवर घायल

Spread the love

Hariyana : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में माधोपुर के पास सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस टक्कर में दो ट्रेन ड्राइवर घायल हो गए. घायलों को श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से राजिंदर अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया है.

दुर्घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरों में दोनों ट्रेनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त देखी जा सकती हैं. ट्रेनों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण थी. हालांकि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. लेकिन टक्कर में दो ट्रेन ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: मीसा भारती के खिलाफ चुनाव लड़ रहे BJP प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग, पुलिस जुटी जांच में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top