Odisha : भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव में पटाखों का विस्फोट, 15 लोग झुलसे

2 Min Read
Odisha : भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव में पटाखों का विस्फोट, 15 लोग झुलसे
Spread the love

Odisha : पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव में पटाखों का विस्फोट हो गया. इस हादसे में 15 लोग झुलस गए है, जिसमें चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बता दें कि बुधवार रात पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव का आयोजन किया गया था इसी दौरान ये हादसा हुआ.

मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताया है. पुलिस ने बताया कि नरेंद्र पुष्करिणी जलाशय के तट पर अनुष्ठान देखने के लिए सैकड़ों लोग जुटे थे. इस दौरान श्रद्धालुओं का एक समूह पटाखे जलाकर जश्न मना रहा था. अचानक जलते पटाखों की चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिर गई, जिससे विस्फोट हो गया. पुलिस ने आगे बताया कि जलते पटाखे वहां आए लोगों पर गिरे. इससे अफरातफरी मच गई. उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए.

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से चार की हालत गंभीर है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया है. सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. सीएम ने घोषणा की है कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: PM मोदी आज कन्याकुमारी के भगवती अम्मन मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, फिर विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में 45 घंटे का प्रवास

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *