BREAKING : अयोध्यापुरी रोड नंबर 1 में ईडी की छापेमारी, IAS मनीष रंजन से जुड़े दस्तावेज खंगाले

Spread the love

Ranchi : ईडी ने बुधवार को अयोध्यापुरी रोड नंबर 1 में छापेमारी की. ईडी की टीम निजी बैंक अधिकारी सौरभ कुमार के घर पहुंची और आईएएस मनीष रंजन के मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले. यहां ईडी की टीम ठाकुर नाम के एक व्यक्ति से जुड़े दस्तावेज भी खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि ईडी को कुछ कॉल डिटेल भी मिली हैं.

आईएएस मनीष रंजन से जुड़े मामले में ईडी ने दी है दबिश

बताया जा रहा है कि ईडी की छापेमारी झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन से जुड़ी है. वे फिलहाल ईडी के घेरे में हैं. 28 मई को ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की थी. इसमें उन्होंने खुद को ईमानदार अधिकारी बताया था. ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें समन भेजकर क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था. पहले समन पर वे उपस्थित नहीं हुए और एक कर्मचारी के माध्यम से पत्र भेजकर समय मांगा. इसके बाद दूसरे समन पर वे ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित हुए.

इसे भी पढ़ें: Flipkart Sale का ऐलान: 80% तक का मिलेगा बंपर डिस्काउंट, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे बेस्ट ऑफर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top