लाठी-डंडों से पीटकर युवक को मार डाला, खूंटी में जंगल से 2 दिन बाद मिला शव

2 Min Read
लाठी-डंडों से पीटकर युवक को मार डाला, खूंटी में जंगल से 2 दिन बाद मिला शव
Spread the love

Khunti : रनिया थाना अंतर्गत रंगरौदी गांव में अपराधियों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीट पीटकर मार डाला. उसका शव जंगल से बरामद किया गया है. पुलिस ने बुधवार (29 मई) को यह जानकारी दी. युवक की पहचान एंथनी टोपनो के रूप में हुई है. उसकी उम्र 27 साल है. उसके पिता रनिया थाने में चौकीदार थे.

जराकेल जंगल से एंथनी टोपनो का शव बरामद

पुलिस ने बताया कि खूंटी जिले के जराकेल गांव के बाहर सड़क से थोड़ी दूरी पर स्थित जंगल से एंथनी टोपनो का शव बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने कहा है कि एंथनी के हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

रविवार रात से लापता था एंथनी टोपनो

बता दें कि रविवार रात से एंथनी टोपनो लापता था. रविवार की शाम सात बजे दो युवक आये और उससे कहा कि हड़िया पीकर आओ. एंथनी ने पैसे नहीं होने की बात कह कर उनके साथ जाने से मना कर दिया. दोनों युवकों ने कहा कि पैसे की चिंता मत करो, हम तुम्हें हड़िया दे देंगे.

सोमवार से परिजनों ने शुरू की खोजबीन, मंगलवार को मिला शव

इसके बाद एंथनी दोनों युवकों के साथ चला गया. देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने सोमवार से खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान मंगलवार (28 मई) को जराकेल गांव के पास जंगल में एंथनी का शव मिला. उसके सिर पर टांगी और डंडे से हमले के निशान मिले.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather : चिलचिलाती गर्मी से हाल हुआ बेहाल,  रात में उमस ने बढ़ाई परेशानी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *