Sahibganj : गर्मी की छुट्टी में घर आयी थी आठवीं की छात्रा, किया सुसाइड

2 Min Read
गर्मी की छुट्टी में घर आयी थी आठवीं की छात्रा, किया सुसाइड, पुलिस जुटी जांच में
Spread the love

Sahibganj : तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के त्रिलटोला गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि मृतक आठवीं कक्षा की छात्रा थी, जो गर्मी की छुट्टियों में घर आई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली. पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया है.

क्या कहा परिजनों ने

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग पिछले शुक्रवार शाम करीब 4 बजे से घर पर नहीं थी. परिजनों को लगा कि वह कहीं चली गयी है. वह रात तक घर नहीं लौटी. घर के आसपास खोजबीन की, लेकिन शनिवार की सुबह 9 बजे जब लड़की का भाई मतल कर्मकार कुछ सामान लाने के लिए अपने बड़े पिता के घर गया, तो देखा कि उसकी बहन बिना दरवाजे वाले कमरे में मृत पड़ी थी. उसके पास छत पर साड़ी का फंदा लगा हुआ है. घर वालों को लगा कि उस ने साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है.

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची

इसकी जानकारी पंचायत मुखिया पौलुस मुर्मू को दी गयी. सूचना पर पौलुस मुर्मू मृतक के घर पहुंचे और जानकारी ली. इसके बाद तीनपहाड़ थाने को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मो शाहरुख व एसआई महेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया. इस संदर्भ में थाना प्रभारी मो शाहरुख ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING : ED ने IAS मनीष रंजन को फिर भेजा समन, 28 मई को पूछताछ के लिए बुलाया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *