Yashaswini Sahay : झारखंड छात्र मोर्चा ने निकाली इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में बाइक रैली

Spread the love

Ranchi : झारखंड छात्र मोर्चा ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में बाइक रैली निकाली. यह रैली कांके पिठौरिया से चांदनी चौक, सीएम हाउस,रातू रोड चौक, किशोरगंज, सहजानंद चौंक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक से होते हुए बिरसा चौक तक निकाला गया.

महिलाओं में है अधिक उत्साह

झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष अमन तिवारी ने कहा कि यशस्विनी सहाय एक पढ़ी लिखी युवा महिला उम्मीदवार है. इस बार पहली बार रांची लोकसभा से कोई महिला सांसद बनने जा रही है, इसलिए महिलाओं में अधिक उत्साह है. छात्र मोर्चा के सचिव असद फेराज ने कहा कि बाइक रैली में सैकड़ो छात्र और युवाओं ने यशस्विनी सहाय के जीतने के नारे लगाए. साथ ही “जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा” के नारे लगाये गए. रैली का समापन बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माला अर्पण कर समापन किया.

ये रहे मौजूद

 रैली में झारखंड छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी,सचिव असद फेराज टिंकू,संगठन सचिव इरफान खान,उपाध्यक्ष भास्कर महतो,उपाध्यक्ष अतिकुर रहमान संयुक्त सचिव बीरबल प्रजापति संयुक्त सचिव काशिफ राजा डीएसपीएमयू अध्यक्ष मनीष राणा सचिव,अल्ताफ राजा,सुभाष यादव,मोहम्मद शाहबाज विक्की, इलियास अंसारी आदि सैकड़ों युवा शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: कुआं खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिटटी धंसने से 4 लोग दबे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top