आफत बना Pizza! कोडरमा में एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

Koderma : नगरखारा में Pizza खाने से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार पड़ गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, पिज्जा खाने के बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी होने लगी. इसके बाद आनन-फानन में सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पिज़्ज़ा खाने से बीमार

बताया जा रहा है कि बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सभी बीमार लोग फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और सभी लोगों को सलाइन दी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इन लोगों ने कोडरमा के गांधी चौक स्थित एक दुकान से पिज्जा लिया था और घर के सभी लोग एक साथ बैठकर खा रहे थे. खाने के बाद एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी होने लगी.

इसे भी पढ़ें: BJP से निकाले जाने के बाद पवन सिंह हुए इमोशनल, पोस्ट कर कहा-‘रण में अभिमन्यु अकेला है लेकिन…’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top