Breaking: रांची के हरमू पावर हाउस के सामने सड़क हादसा : चुनाव ड्यूटी पर जा रही बस ने बाइकसवार को रौंदा, मौत

Spread the love

Ranchi : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हरमू पावर हाउस के सामने लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर जा रही गौतम यान नामक बस (जेएच 01सी यू 4446) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. इस घटना के बाद हरमू रोड में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बस तेज गति से जा रही थी और बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी.

घटना के कारण हरमू बाइ पास रोड पूरी तरह से जाम हो गया है. चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मी सड़कों पर उतर आये हैं. घटना से गुस्साए लोगों ने बस रोक दी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top