लड़की को गोद में बैठाकर चलाई थी बाइक, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ MOYE MOYE, देखें VIDEO

2 Min Read
Spread the love

नई दिल्ली : सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम रील्स के चक्कर में लोग कुछ भी करने लगे हैं. कोई अपनी जान जोखिम में डाल रहा है तो कोई सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाने से नहीं कतरा रहा है. हाल ही में बेंगलुरु से एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें एक कपल ने बेवकूफी की हदें पार कर दीं. इसमें लड़का व्यस्त सड़क पर बाइक चला रहा है और लड़की उसकी गोद में बैठी है. अब मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.
सड़क पर पीछे से किसी ने इस जोड़े का वीडियो बना लिया था. इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने बाइक के नंबर की जांच कर लड़के को ढूंढ लिया. शख्स के खिलाफ येलहंका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
येलहंका पुलिस के अनुसार, उस व्यक्ति की पहचान 21 वर्षीय सिलंबरसेन के रूप में हुई है, जो एक कैब ड्राइवर है और शामपुरा में एमवी लेआउट का निवासी है. उसके खिलाफ धारा 279 आईपीसी और धारा 184, 189, 129, 177 आईएमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई 107 सीआरपीसी के तहत होगी.
बेंगलुरु पुलिस ने जोड़े के मोय-मोय गाने और फिर राइडर की गिरफ्तारी का वीडियो पोस्ट करते हुए बाइकर्स को चेतावनी देते हुए लिखा- ‘अरे रोमांच चाहने वालों, सड़क स्टंट के लिए मंच नहीं है. कृपया इसे सभी के लिए सुरक्षित रखें. आइए जिम्मेदारी से सवारी करें.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *