उफ्फ! ये गर्मी: राजधानी रांची में छाये बादल, फिर भी उमस और गर्मी कर रही परेशान

Spread the love

Ranchi : राजधानी रांची में आज सुबह से आसमान में बादल छाये हुए हैं, लेकिन फिर भी तापमान बढ़ा हुआ है. पिछले 24 घंटे की तुलना में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई. यहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शुक्रवार की बात करें तो राजधानी और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे. लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिली.
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक रांची के आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे और नमी बढ़ने से मौसम उमस भरा रहेगा. इस दौरान रांची के अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. 21 के बाद राजधानी में मौसम बदलने और बारिश की संभावना है. वहीं आज यानी 18 और 19 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन इस दौरान चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. इसके बाद 20 मई से राज्य के कई हिस्सों में फिर से बारिश की संभावना है.

प्रदेश के इन जिलों में लू चलेगी

मौसम विभाग ने राज्य का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 18 मई को राज्य के पलामू, चतरा और गढ़वा में लू चलने की संभावना है, इन जिलों में गर्मी और उमस देखने को मिलेगी. इसके बाद 19 मई को भी राज्य के गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ में कुछ जगहों पर लू और उमस भरी गर्मी देखने को मिलेगी. वहीं 20 मई को गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में लू चलेगी और लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल होंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top