किराना दुकानों में जल्द मिलेंगी सर्दी-जुकाम की दवाएं, सरकार कर रही विचार…

Spread the love

New Delhi : अमेरिका की तरह अब देश में जल्द ही किराना दुकानों में सर्दी-जुकाम की दवाएं मिल सकती है. इसको लेकर ओटीसी यानी ओवर द काउंटर दवाओं की नीति पर काम कर रही समिति इस सुझाव पर विचार कर रही है. हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

गौरतलब है कि भारत की ओटीसी नीति पर काम कर रहे कुछ विशेषज्ञों की ओर से भी एक सुझाव आया है, जिसमें यहां भी ऐसी व्यवस्था शुरू करने की बात कही गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों तक पहुंच बेहतर हो सके.

फरवरी में ही स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल द्वारा विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई थी, जिसे भारत की ओटीसी दवा नीति तैयार करने का काम सौंपा गया था. इस समिति ने उक्त विचार को सरकार तक पहुंचाना शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार समिति ने उन दवाओं की पहली सूची भी सौंप दी है, जिन्हें काउंटर पर बेचा जा सकता है. इन दवाओं पर चर्चा के लिए सोमवार को ही एक बैठक भी बुलाई गई थी.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में प्रिक्रिप्शन ड्रग्स का एक नियम है, लेकिन ऐसे कोई दिशा-निर्देश या लिस्ट नहीं है, जिन्हें ओवर द काउंटर बेचा जा सकता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर किसी दवा को विशेष रूप से प्रिस्क्रिप्शन ओनली ड्रग के रूप में उल्लेखित नहीं किया गया है, तो इसे ओटीसी माना जाता है. ओटीसी उन दवाओं को माना जाता है जिन्हें बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बेचा जा सकता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top