Ranchi: दो दिनों की पूछताछ के बाद ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम से लगातार दूसरे दिन पूछताछ के बाद ईडी ने कार्रवाई की है. गौरतलब है कि 12 मई को मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ रुपये कैश मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था. टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी ने 5 मई को आलमगीर के आप्त सचिव सचिव संजीव लाल समेत छह लोगों के कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने संजीव लाल के नौकर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ रुपये बरामद किए थे. इस मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने 5 मई की देर रात आलमगीर आलम के आप्त सचिव सचिव संजीव लाल और उनके सहायक जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था.
टेंडर कमीशन मामले में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार
Most Read
