शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति…

Spread the love

Mumbai : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए इक्विटी शेयरों सहित पुणे स्थित बंगले व करीब 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. बता दें कि यह मामला बिटकॉइन के इस्तेमाल के जरिए निवेशकों के पैसे से धोखाधड़ी से संबंधित है.
ईडी ने बयान जारी करते हुए कहा कि, ‘जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के जुहू में एक फ्लैट, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है और पुणे में एक बंगला, जो राज कुंद्रा के नाम पर है. इसके अलावा जब्त की गई संपत्तियों में इक्विटी शेयर भी शामिल हैं. बयान में आगे कहा गया है कि लगभग 97.79 करोड़ रुपये की इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए पीएमएलए के प्रावधानों के तहत एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया गया है.
ईडी ने कुंद्रा पर आरोप लगाया कि प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से अर्जित बिटकॉइन को अस्पष्ट ऑनलाइन वॉलेट में छिपा रहे थे.
क्या है मामला
ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा वन वेरिएबल टेक पीटीई लिमिटेड के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के बाद जांच शुरू की थी और दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और अन्य को आरोपी बनाया था. आरोपियों पर प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न का झूठा वादा करके बिटकॉइन के रूप में लोगों से भारी रकम वसूलने का आरोप लगाया गया था

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top