पाकिस्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ को किया ब्लॉक, मंत्रालय ने बताया ये कारण…

Spread the love

New Delhi : पाकिस्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ को अस्थायी रुप से ब्लॉक कर दिया है. बुधवार को मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ का हवाला देते हुए कहा कि उसने आम चुनाव से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर फरवरी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया था.
पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ के लंबे समय से संदिग्ध होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण फरवरी में अस्थायी प्रतिबंध का आदेश दिया था. आंतरिक मंत्रालय ने बुधवार को शटडाउन का उल्लेख किया. बता दें कि 8 फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद से पाकिस्तान के लोग कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top