रांची में ट्रैफिक का तगड़ा एक्शन: एक महीने में 9.50 करोड़ का रिकॉर्ड चालान, 1.24 लाख वाहन फंसे

2 Min Read
रांची ट्रैफिक पुलिस ने जून महीने में 1.24 लाख वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 9.50 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड चालान वसूला। सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट और नो पार्किंग मामलों में हुए.
Spread the love

रांची: रांची ट्रैफिक पुलिस ने जून महीने में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड तोड़ चालान वसूली की है. इस दौरान कुल 9.50 करोड़ रुपये के चालान काटे गए हैं, जो 1,24,144 वाहनों पर लगाए गए. यह जानकारी ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मई महीने में जहां करीब 50 हजार चालान हुए थे, वहीं जून में यह आंकड़ा कई गुना बढ़ गया. ट्रैफिक एसपी के मुताबिक सबसे ज्यादा चालान नो पार्किंग और बिना हेलमेट मामलों में हुए हैं. आंकड़ों के अनुसार-
नो पार्किंग: 50,500
बिना हेलमेट: 58,743
पीछे बैठे यात्री के बिना हेलमेट: 547
ओवर स्पीडिंग: 2,118
रेड लाइट जंप: 4,612
ऑटो ओवरलोडिंग: 1,359
ड्रंक एंड ड्राइव: 99 मामले

इसके अलावा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 765 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए हैं. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि लोग लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिसकी वजह से शहर में जाम और परेशानी बढ़ती है. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य लोगों को डराना नहीं, बल्कि नियमों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत चौराहों पर लोगों को नियम समझाए जाते हैं. स्कूल-कॉलेजों में भी विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *