Jharkhand Train Cancelled: चक्रधरपुर रेलवे डिवीज़न में ज़रूरी डेवलपमेंट का काम होना है, जिसके चलते 3 जुलाई से 17 नवंबर तक ‘मेगा ब्लॉक’ लागू रहेगा. जिससे पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी और हर मंगलवार और शुक्रवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें.
साउथ ईस्टर्न रेलवे ने चक्रधरपुर रेलवे डिवीज़न के अंतर्गत कांसबहाल और धारुआडीही स्टेशनों के बीच ‘अप’ और ‘डाउन’ लाइनों पर ज़रूरी डेवलपमेंट के काम को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है. रेलवे इस रूट पर इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए मेगा ब्लॉक लागू कर रहा है; यह 3 जुलाई से 17 नवंबर तक लागू रहेगा.
रेलवे के आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस रूट से गुज़रने वाली पैसेंजर ट्रेनों की नौ जोड़ियों (कुल 18 ट्रेनें) को काम की अवधि (लगभग साढ़े चार महीने) के दौरान हर शुक्रवार और मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की गई है. इसके अलावा, दो ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट (आंशिक रूप से रद्द) किया जाएगा और दो ट्रेनों को दूसरे रूट से डायवर्ट किया जाएगा.
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची:
- 02, 09, 16, 23, 30 जुलाई, 06, 13, 20, 27 अगस्त, 03 , 10, 17, 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर, 05 और 12 नवंबर को ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी.
- 05, 12, 19, 26 जुलाई, 02, 09, 16, 23, 30 अगस्त, 06, 13, 20, 27 सितंबर, 04, 11, 18, 25 अक्टूबर, 01, 08 और 15 नवंबर को ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का परिचारलन रद रहेगी.
- 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 जुलाई, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 अगस्त, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर, 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27, 30 अक्टूबर, 03, 06,10, 13, और 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर-इतवारी -टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी.
- 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जुलाई, 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 अगस्त, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 सितंबर, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26, 30 अक्टूबर, 02, 06, 09, 13, 16 नवंबर को ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी.
- 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 अगस्त, 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर, 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 अक्टूबर, 03, 07, 10, 14, 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी.
- 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 अगस्त, 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर, 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 अक्टूबर, 03, 07, 10, 14, 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 18601/18602 टाटानगर-हटिया- टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी.
- 07, 14, 21, 28 जुलाई, 04,11,18, 25,अगस्त, 01, 08, 15, 22, 29 सितंबर, 06, 13, 20, 27 अकटूबर, 03, 10, 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 22861/12872 हावड़ा-कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी.
- 07, 14, 21, 28 जुलाई, 04,11,18, 25,अगस्त, 01, 08, 15, 22, 29 सितंबर, 06, 13, 20, 27 अकटूबर, 03, 10, 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी.
- 08, 15, 22, 29 जुलाई, 05, 12, 19, 26 अगस्त, 02, 09, 16, 23, 30 सितंबर, 07, 14, 21, 28 अक्टूबर, 04, 11, 18 नवंबर को ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी.
ये ट्रेनें शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलेगी
- 02, 09, 16, 23, 30 जुलाई, 06, 13, 20, 27 अगस्त, 03, 10, 17, 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर, 05 और 12 नवंबर को ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला स्टेशन तक होगा. राउरकेला से दुर्ग स्टेशनों के बीच साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में रद रहेगी.
- 03, 10, 17, 24 और 31 जुलाई, 07, 14, 21, 28 अगस्त, 04, 11 , 18 , 25 सितंबर, 02, 09, 16, 23, 30 अक्टूबर, 06 और 13 नवंबर को ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला से आरा स्टेशनों के बीच होगा. दुर्ग से राउरकेला स्टेशनों के बीच साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में रद रहेगी.
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी
- 02, 09, 16, 23, 30 जुलाई, 06, 13, 20, 27 अगस्त, 03, 10, 17, 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22, 29 अक्टूबर, 05 और 12 नवंबर को ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा रोड, संबलपुर सिटी, कटक होते हुए पुरी तक चलेगी. झारसुगुडा से टाटानगर स्टेशनों के बीच उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में रद रहेगी.
- 06, 13, 20 और 27 जुलाई को, 03, 10, 17, 24 और 31 अगस्त को, 07, 14, 21, और 28 सितंबर को, 05, 12, 19 और 26 अक्टूबर को और 02, 09 और 16 नवंबर को ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस कार परिचालन परिवर्तित मार्ग कांड्रा, सिनी, चक्रधरपुर रेल खंड होते हुए दुर्ग तक चलेगी. ट्रेन नंबर 13288 आरा दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में सिनी से टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी.
हर मंगलवार और शुक्रवार को प्रभावित होने वाली ट्रेनें इस प्रकार हैं:
• बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
• हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
• राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस
• हटिया-झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस
• राउरकेला-झारसुगुडा-राउरकेला मेमू (MEMU)
• टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
• टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
• हावड़ा-टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
• राउरकेला-जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस
लंबे ब्लॉक से यात्रियों को परेशानी:
इस रूट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को जुलाई से नवंबर के मध्य तक चलने वाले इस लंबे ब्लॉक पीरियड के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मुख्य रूप से इस लाइन से पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है.
रेलवे ने की अपील:
किसी भी परेशानी से बचने के लिए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले ‘नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम’ ऐप या रेलवे के आधिकारिक इन्क्वायरी नंबर 139 के ज़रिए अपनी ट्रेनों का लाइव और सही स्टेटस देख लें.

