गढ़वा में स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘रन फॉर वोट’ का आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दौड़ लगाकर दिया मतदाता जागरूकता संदेश

3 Min Read
Spread the love

Garhwa : मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय गढ़वा परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे के नेतृत्व में “रन फॉर वोट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रातः 5:30 बजे के करीब “रन फॉर वोट” कार्यक्रम समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुआ और चिनिया मोड़ होते हुए रंका मोड़ में जाकर समाप्त हुआ.

‘रन फॉर वोट’ कार्यक्रम में स्कूली बच्चें भी शामिल

“रन फॉर वोट” कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संग सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कर्मी, सभी पुलिस विभाग के जवान, स्कूली बच्चें, डिस्ट्रिक्ट स्वीप आइकन एवं काफी संख्या में जिला वासियों ने भाग लिया. मतदाता जागरूकता के नारे के उद्घोषणा के साथ दौड़ लगाकर सभी ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया.

लोकतंत्र के महापर्व में सभी लें भाग

वहीं रंका मोड़ पहुंचने के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त द्वारा लोगों को संबोधित भी किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के हर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि 13 मई 2024 को पलामू लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दिन लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें. साथ हीं उन्होंने आमजनों से भी अपील किया कि अन्य मतदातओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें.

भय मुक्त महौल में करें मतदान

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के मतदाता निर्भीक होकर भय मुक्त महौल में नैतिक मतदान करें. वहीं उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत हमारा प्रयास है कि जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके. साथ हीं कार्यक्रम में भाग लिए सभी के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया.

मौके पर ये रहें मौजूद

रन पर वोट कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार, स्वीप नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद समेत जिले के अन्य पदाधिकारी, कर्मी, पुलिस विभाग के जवान, स्वीप डिस्ट्रिक्ट आइकन, स्कूली बच्चे एवं संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

Run for Vote

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *