₹1798 में Airtel का दमदार प्लान, 84 दिन तक 3GB डेटा और Netflix फ्री

2 Min Read
एयरटेल/ फोटो-एयरटेल ऑफिशियल
Spread the love

भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में से एक Bharti Airtel ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए एक ऐसा प्लान पेश किया है, जो खास तौर पर ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है. ₹1,798 का यह प्लान लगभग 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें डेटा, एंटरटेनमेंट और डिजिटल टूल्स तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलता है.

रोज 3GB डेटा, पूरे 84 दिनों तक

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसका डेटा बेनिफिट. इसमें 84 दिनी की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. यानी आप बिना रुके वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, ऑनलाइन क्लास का मजा ले सकते हैं. अगर डेली लिमिट खत्म हो जाती है, तो स्पीड घटकर 64 kbps रह जाती है, जिससे बेसिक काम जारी रहता है. इतना ही नहीं, अगर आप एयरटेल के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पूरे 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलेगा.

इसके अलावा, इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS जैसी बेसिक सुविधाएं भी मिलेंगी.

Netflix और Adobe का डबल फायदा

इस प्लान को खास बनाने के लिए कंपनी इसमें OTT और टूल्स बेनिफिट्स दे रही है. इसमें एयरटेल यूजर्स को 84 दिनों के लिए Netflix Basic सब्सक्रिप्शन और 1 साल के लिए Adobe Express Premium (लगभग ₹4000 की वैल्यू) का फायदा मिलेगा. यानी आप एक तरफ अपने पसंदीदा शो और मूवीज देख सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्राफिक्स, सोशल मीडिया पोस्ट या डिजाइनिंग का काम भी आसानी से कर सकते हैं.

Hello Tunes और ऐप बेनिफिट

इसके अलावा Airtel कुछ छोटे लेकिन काम के फायदे भी देता है. जैसे 30 दिन के लिए फ्री Hello Tunes और फ्री स्पैम अलर्ट जैसे फायदे दे रहा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *