LATEST NEWSTECHNOLOGY

7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, Realme P4 Lite 5G लॉन्च

Spread the love

Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. यह P4 सीरीज का नया 5G वेरिएंट है, जो पहले आए P4 Lite 4G से कई मामलों में अपग्रेडेड है. खास बात यह है कि इसमें अब 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह फोन 25 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ऐसे में अगर अपने घर के लिय बजट में स्मार्टफों खरीदना चाहते हैं, तो फिर ये स्मार्टफों आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.

डिस्प्ले और डिजाइन

Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले स्मूद और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस देता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है. कंपनी 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और अन्य फीचर्स

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जो लंबा बैकअप देती है. यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें बेहतर कूलिंग के लिए Airflow Vapour Chamber दिया गया है.

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

Realme P4 Lite 5G तीन वेरिएंट में आता है. इसमें-

  • 4GB + 64GB: ₹12,999
  • 4GB + 128GB: ₹13,999
  • 6GB + 128GB: ₹15,999

ऑफर्स: कंपनी इस मॉडल पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, 500 रुपये का बैंक ऑफर और 500 रुपये का एक्सचेंज बोनस (Realme यूजर्स के लिए) दे रही है.

यह फोन Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर 25 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसमें दो कलर ऑप्शन Mosaic Blue और Mosaic Green में मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *