सरहुल और रामनवमी पर नहीं कटेगी बिजली, माननी होंगी रांची प्रशासन की गाइडलाइन

2 Min Read
एआई सांकेतिक इमेज
Spread the love

रांची में सरहुल और श्रीरामनवमी के दौरान इस बार लोगों को बिजली कटौती की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने साफ किया है कि 21 मार्च (सरहुल शोभायात्रा) और 26 मार्च (रामनवमी) के दिन बिजली सप्लाई सामान्य रहेगी. उन्होंने बताया कि यह फैसला उच्च न्यायालय (3 अप्रैल 2025) और सर्वोच्च न्यायालय (16 अप्रैल 2025) के आदेशों के अनुरूप लिया गया है. हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा.

शोभायात्रा के लिए जरूरी गाइडलाइन

प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी. इसके लिए आठ बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की गई है:

  • जुलूस में झंडा, डीजे और झांकियों की ऊंचाई 4 मीटर से अधिक नहीं होगी,
  • झंडा लगाते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों का विशेष ध्यान रखें,
  • बड़े वाहनों की छत पर किसी को बैठने की अनुमति नहीं होगी,
  • शोभायात्रा के दौरान वॉलेंटियर लगातार निगरानी में रहें,
  • कोई भी व्यक्ति बिजली के तार या उपकरण को छूने या पास जाने की कोशिश न करे,
  • ऊंचे और बड़े वाहनों के इस्तेमाल से बचने का निर्देश,
  • आयोजकों को तय एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का पालन करना अनिवार्य,
  • किसी भी समस्या में संबंधित विद्युत अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है.

सरहुल पर शराबबंदी की मांग

इधर, सामाजिक संगठनों ने सरहुल को लेकर अलग मांग भी उठाई है. बबलू मुंडा ने कहा कि कुछ लोग डीजे और जुलूस के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जिससे समाज की परंपरा प्रभावित हो रही है. उन्होंने राज्य सरकार से सरहुल के दिन पूरे राज्य में शराबबंदी लागू करने और तीन दिन का राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *