भारतीय सड़कों पर एक समय में राज करने वाली Renault Duster अब नए अवतार में वापसी करने जा रही है. कंपनी 17 मार्च 2026 को तीसरी पीढ़ी की Duster लॉन्च करेगी. 2022 में बंद होने के बाद यह SUV एक बार फिर मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाने के इरादे से आ रही है. जनवरी में इसे ऑफिशियली रिवील कंपनी कर चुकी है और अब डीलरशिप पर डिस्प्ले व डेमो यूनिट भी पहुंच चुकी हैं. इसकी डिलीवरी अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है.
इंजन ऑप्शन: पावर और माइलेज का संतुलन
नई Renault Duster कई इंजन ऑपशन्स के साथ आएगी, ताकि अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को ऑप्शन मिल सके.
- 1.8 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड (E-Tech 160): यह इंजन दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है और 160 bhp की पावर और 172 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
- 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल (Turbo TCe 160): यह इंजन 163 bhp और 280 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें मैनुअल और ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन मिलेंगे.
- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (TCe 100): यह 100 bhp और 160 Nm टॉर्क के साथ आएगा और सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में अवेलेबल होगा.
डिजाइन और एक्सटीरियर: मजबूत और मॉडर्न लुक
भारत में आने वाली Duster का डिजाइन ग्लोबल मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर किए गए हैं.
फ्रंट में आईब्रो स्टाइल LED DRLs दिए गए हैं, जो इंडिकेटर का भी काम करते हैं. नई ग्रिल पर Duster बैजिंग और सिल्वर एक्सेंट वाला बंपर इसे मजबूत लुक देता है. पिक्सल शेप फॉग लैम्प SUV को अलग पहचान देते हैं.
इंटीरियर और फीचर्स: टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन
नई Renault Duster का इंटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाया गया है. केबिन में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ड्यूल स्क्रीन लेआउट दिया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है. एम्बिएंट लाइटिंग के कारण अंदर का माहौल और भी आकर्षक बनता है, वहीं Type-C चार्जिंग पोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स इसे और सुविधाजनक बनाते हैं.
SUV में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है. इसके साथ 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जिससे जरूरी जानकारी साफ और एडवांस्ड अंदाज में दिखाई देती है. प्रीमियम एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं.
सेफ्टी: एडवांस फीचर्स के साथ
नई Duster में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है. इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, TPMS, फोर-व्हील डिस्क ब्रेक और Level 2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं.
प्री-बुकिंग और डिलीवरी
नई Renault Duster की प्री-बुकिंग 21,000 रुपये में शुरू हो चुकी है. आधिकारिक कीमतों की घोषणा मिड मार्च में की जाएगी.
टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी लॉन्च के तुरंत बाद शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड मॉडल की डिलीवरी दिवाली 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है.
