अगर आप मिड-रेंज बजट में प्रीमियम लुक और लंबी बैटरी लाइफ वाला 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Infinix का नया Infinix Note Edge 5G आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ यह फोन अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है. बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और मजबूत प्रोसेसर के साथ कंपनी इसे एक ऑल-राउंडर डिवाइस के तौर पर पेश कर रही है.
कीमत और उपलब्धता
Infinix Note Edge 5G की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB टॉप वेरिएंट 25,999 रुपये में उपलब्ध है.
फोन की बिक्री Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. यह स्मार्टफोन Lunar Titanium, Silk Green और Stellar Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
बैंक ऑफर्स कि बात करें, तो SBI और ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा लॉन्च डे पर खरीदने वाले ग्राहकों को छह महीने के भीतर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का फायदा भी मिलेगा.
Infinix Note Edge 5G की खासियत
डिस्प्ले: Infinix Note Edge 5G में 6.78 इंच की 1.5K LTPS 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,208×2,644 पिक्सल है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूद और रेस्पॉन्सिव बनता है. डिस्प्ले में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है. साथ ही Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन इसे मजबूती प्रदान करता है. कुल मिलाकर, यह कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले यूजर्स को प्रीमियम और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है.
परफॉर्मेंस: Infinix Note Edge 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है, जो Mali-G610 GPU के साथ आता है. फोन में अधिकतम 8GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है. कंपनी ने तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
बैटरी: फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी है. इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग. भारी गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या दिनभर के उपयोग के लिए यह बैटरी काफी मजबूत साबित हो सकती है.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 2K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
अन्य फीचर्स: IP65 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस), 5G, 4G LTE सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, USB Type-C पोर्ट
