अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार ढूंढ रहे हैं जो छोटी हो, चलाने में आसान हो और लंबी रेंज भी दे, तो टाटा की नई Punch EV Facelift आपके लिए अच्छी खबर लेकर आई है. कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प के साथ इसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है. इस प्लान में बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा.
नया डिजाइन, ज्यादा मॉडर्न लुक
- नई Punch EV का आगे का हिस्सा अब ज्यादा साफ और आकर्षक दिखता है.
- फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल डिजाइन दी गई है और DRLs अब आपस में जुड़ी हुई हैं.
- हेडलाइट की पोजिशन भी बदली गई है, जिससे इसका लुक और स्टाइलिश हो गया है.
- पीछे की तरफ नए टेललैंप और उन्हें जोड़ने वाली लाइट स्ट्रिप दी गई है.
- इसमें 16 इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील मिलते हैं.
- इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 195 मिमी है, जिससे खराब सड़कों पर भी चलाना आसान रहेगा.
अंदर से भी हुई अपग्रेड
- कार के केबिन में अब 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है. साथ में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है.
- ड्यूल-टोन डैशबोर्ड और लेदरेट सीट्स इसे प्रीमियम फील देते हैं. सेंटर कंसोल में टच कंट्रोल और रोटरी डायल्स भी दिए गए हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
नई Punch EV में कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:
- Apple CarPlay और Android Auto
- वेंटिलेटेड सीट्स
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- क्रूज कंट्रोल
- सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और Isofix माउंट्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
बैटरी और रेंज
इसमें 30 kWh की बैटरी दी गई है. साथ ही 40 kWh का बड़ा बैटरी विकल्प भी मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर 468 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है.
फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है. 65 kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी 20 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज हो सकती है.
कीमत
30 kWh बैटरी पैक के साथ इसका Smart वेरिएंट 9.69 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि Smart+ वेरिएंट की कीमत 10.29 लाख रुपये रखी गई है. इस बैटरी पैक में Adventure और उससे ऊपर के वेरिएंट उपलब्ध नहीं हैं.
वहीं, 40 kWh बैटरी पैक के साथ ज्यादा ऑप्शन मिलते हैं. इस बैटरी में Smart+ वेरिएंट 10.89 लाख रुपये, Adventure वेरिएंट 11.59 लाख रुपये, Empowered वेरिएंट 12.29 लाख रुपये और टॉप मॉडल Empowered+ S वेरिएंट 12.59 लाख रुपये में उपलब्ध है.
इस तरह ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से छोटी या बड़ी बैटरी और अलग-अलग फीचर्स वाले वेरिएंट चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Volkswagen Tayron R-Line भारत में लॉन्च, 46.99 लाख में मिलेगी 7-सीटर लग्जरी SUV
