Volkswagen Tayron R-Line भारत में लॉन्च, 46.99 लाख में मिलेगी 7-सीटर लग्जरी SUV

3 Min Read
वोक्सवैगन टायरोन आर-लाइन
Spread the love

अगर आप एक ऐसी 7-सीटर SUV की तलाश में हैं, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, लग्जरी इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिले, तो Volkswagen ने आपके लिए नया ऑप्शन पेश किया है. कंपनी ने भारत में अपनी नई Volkswagen Tayron R-Line लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस लॉन्च के साथ ही कंपनी ने प्रीमियम तीन-पंक्ति SUV सेगमेंट में कदम रखा है. ग्राहक 51,000 रुपये की टोकन राशि देकर अधिकृत डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग कर सकते हैं.

पावरट्रेन: 2.0 लीटर TSI इंजन के साथ तेज रफ्तार

Volkswagen Tayron R-Line को भारत में ही बनाया जाएगा. यह MQB EVO प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे Tiguan R-Line के साथ साझा किया गया है.

SUV में 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 हॉर्सपावर और 320Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और 4MOTION ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलता है. कंपनी के अनुसार, यह SUV सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 224 किमी/घंटा है.

डिजाइन: स्पोर्टी लुक के साथ जर्मन फिनिश

Tayron R-Line को पूरी तरह से फीचर-लोडेड मॉडल के तौर पर पेश किया गया है. इसके एक्सटीरियर में IQ.Light HD Matrix हेडलैम्प्स, R-Line डिजाइन एलिमेंट्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स और आगे-पीछे इल्यूमिनेटेड लोगो दिए गए हैं. SUV पारंपरिक SUV अनुपात को बनाए रखते हुए प्रीमियम जर्मन डिजाइन का एहसास देती है.

इंटीरियर और फीचर्स: लग्जरी का पूरा अनुभव

इस SUV का इंटीरियर स्पेस और आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें बड़ा केबिन, पैनोरमिक सनरूफ और आरामदायक फ्रंट सीट्स दी गई हैं.

डैशबोर्ड पर 15-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट और ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले मिलता है.

फ्रंट सीट्स में 12-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मेमोरी फंक्शन, वेंटिलेशन, मसाज फीचर और लंबर सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. साथ ही 30 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम और डैशबोर्ड पर रोशन R इंसर्ट भी दिया गया है.

सेफ्टी: एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस

सुरक्षा के मामले में Tayron R-Line में 9 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असेंट और हिल डिसेंट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, Level 2 ADAS के तहत 14 अलग-अलग ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.

अन्य खास फीचर्स में 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, जेस्चर कंट्रोल टेलगेट, 700 वॉट Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, डुअल हाई-पावर USB-C पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki e Vitara की पूरी प्राइस लिस्ट जारी, जानिए बेस से टॉप मॉडल तक क्या है कीमत?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *