Vivo V70 Series भारत में लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

4 Min Read
वीवो वी70 सीरीज
Spread the love

Vivo V70 Series Launched: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो दिखने में स्टाइलिश हो, हाथ में प्रीमियम फील दे और कैमरा इतना दमदार हो कि हर फोटो सोशल मीडिया पर छा जाए, तो Vivo की नई V70 Series आपके लिए खास हो सकती है. बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और Zeiss कैमरा के साथ Vivo V70 और V70 Elite मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं.

Vivo के नए V70 सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं. ये दोनों फोन मिड-रेंज सेगमेंट में Vivo V60 के सक्सेसर के तौर पर आए हैं. इस बार कंपनी ने डिजाइन को नया रूप दिया है और कैमरा सिस्टम को Zeiss ब्रांडिंग के साथ और भी बेहतर बनाया है.

डिस्प्ले और डिजाइन: प्रीमियम लुक के साथ मजबूत बिल्ड

Vivo V70 और V70 Elite में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2750×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

डिजाइन कि बात करें, तो दोनों फोन फ्लैट एज और ग्लास बैक के साथ आते हैं. एल्युमिनियम फ्रेम इन्हें मजबूत और प्रीमियम फील देता है. साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग की वजह से ये धूल और पानी से सुरक्षित हैं.

परफॉर्मेंस: दो मॉडल, अलग प्रोसेसर

Vivo V70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया और सामान्य गेमिंग के लिए बढ़िया है. वहीं, Vivo V70 Elite में ज्यादा पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलता है, जो बेहतर गेमिंग और मल्टीटास्किंग अनुभव देता है. दोनों फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे फास्ट परफॉर्मेंस मिलेगी.

कैमरा: Zeiss के साथ प्रो-लेवल फोटोग्राफी

Vivo V70 सीरीज के दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, जिस पर Zeiss ब्रांडिंग दी गई है. दोनों फोन के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो सेंसर और 8MP का तीसरा सेंसर शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह सेटअप फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास हो सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो पोर्ट्रेट और डिटेल शॉट्स पसंद करते हैं.

बैटरी और चार्जिंग

दोनों स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बड़ी बैटरी के कारण लंबा बैकअप मिलता है. वहीं, 90W चार्जिंग से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

कीमत और उपलब्धता

Vivo V70 दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसमें 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट शामिल है. इनकी कीमत 45,999 रुपये और 49,999 रुपये है. यह दो कलर ऑप्शन Passion Red और Lemon Yellow में लॉन्च हुआ है.

वहीं, Vivo V70 Elite तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. इसमें 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB शामिल है. इनकी कीमत 51,999 रुपये, 56,999 रुपये एर 61,999 रुपये है. यह तीन कलर ऑप्शन Passion Red, Sand Beige और Authentic Black में मिलेगा.

यह सीरीज Flipkart, Amazon, Vivo स्टोर और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर उपलब्ध होगी. बिक्री 26 फरवरी 2026 से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple Music हुआ और स्मार्ट, टेक्स्ट लिखते ही बनेगी प्लेलिस्ट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *