शादी का सपना दिखाकर ठगे 5 लाख, कोडरमा से दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Jharkhand News: कोडरमा में शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के परभणी जिले के संभाजी गांव निवासी एक व्यक्ति से करीब पांच लाख रुपये की ठगी की गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

वसूल लिए लाखों रुपये

पीड़ित ने 14 फरवरी को तिलैया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि ठगों ने शादी कराने का भरोसा दिलाकर उससे और उसके परिजनों से लाखों रुपये वसूल लिए.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि रविवार को पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया. उन्होंने खुलासा किया, कि वे तीन महिलाओं और अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चला रहे थे, जो लोगों को शादी का लालच देकर ठगी करता था.

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और नकद राशि बरामद की है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top