Jharkhand Weather: फरवरी में ही झारखंड में चढ़ा पारा, कई जिलों में 32 डिग्री के पार तापमान

3 Min Read
झारखंड वेदर/ एआई सांकेतिक तस्वीर

Jharkhand Weather: फरवरी का महीना आधा बीत चुका है और राज्य के कई जिलों में दिन का टेंपरेचर नॉर्मल से ऊपर दर्ज किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई, दिन में धूप का असर तेज हो रहा है और सुबह-रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है.

सबसे गर्म जगह चाईबासा रहा

मौसम विभाग के डेटा के अनुसार, राज्य में सबसे गर्म जगह चाईबासा रहा, जहां मैक्सिमम टेंपरेचर 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, डाल्टनगंज में 31.4 डिग्री, जमशेदपुर और बोकारो थर्मल में 31.1 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर दर्ज किया गया. राजधानी रांची का मैक्सिमम टेंपरेचर 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो नॉर्मल से थोड़ा कम है. वहीं, राज्य में सबसे ठंडा जगह लातेहार रहा, जहां अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

गुमला में सबसे ठंडी रात रही

न्यूनतम तापमान कि बात करें, तो गुमला में सबसे ठंडी रात रही और पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. डाल्टनगंज में 9.1 डिग्री, हजारीबाग में 9.3 डिग्री, रांची में 10.4 डिग्री और जमशेदपुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. बीते 24 घंटों में राज्य के किसी भी इलाके में वर्षा नहीं हुई. सबसे कम दृश्यता जमशेदपुर में 2000 मीटर मापी गई.

हो सकती है तापमान में और बढ़ोतरी

मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा संभव है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी. फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मौसम विशेषज्ञों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी है. दिन में तेज धूप से बचाव, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. संकेत साफ हैं कि सर्दी अब विदाई की ओर है और गर्मी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *