सीवान जंक्शन पर बड़ा बवाल! LED स्क्रीन पर अचानक गूंज उठा भोजपुरी गाना, यात्रियों में मची हलचल, देखें वीडियो…

Spread the love

सीवान (बिहार): शनिवार को सीवान जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब प्लेटफॉर्म पर लगे LED डिस्प्ले और साउंड सिस्टम से अचानक तेज आवाज में एक भोजपुरी गाना बजने लगा. ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री पहले तो समझ ही नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है, लेकिन कुछ ही सेकंड में माहौल असहज हो गया.

करीब तीन मिनट तक यह गाना लगातार चलता रहा. इस दौरान स्टेशन पर मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे असहज नजर आए. कई यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए इसे स्टेशन प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया. कुछ लोगों ने मौके पर ही इसकी शिकायत भी की.

यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन एक सार्वजनिक जगह है, जहां इस तरह के गाने चलना बिल्कुल ठीक नहीं है. उनका सवाल था कि आखिर स्टेशन के LED सिस्टम पर इस तरह का कंटेंट कैसे चल गया? इस पूरी घटना का वीडियो भी कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.

फिलहाल रेलवे विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, घटना के बाद स्टेशन पर लगे डिस्प्ले और साउंड सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था और मॉनिटरिंग को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं.

Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top