रांची में बड़ा सड़क हादसा! कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 घायल…फिर डिवाइडर से जा भिड़ी गाड़ी
Ranchi: राजधानी रांची के कोकर इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो से टकराने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर जुट गए.
लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी. पुलिस ने भीड़ को हटाकर रास्ता खाली कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

