BIG BREAKING: रांची डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड और कोतवाली डीएसपी मौके पर, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

Spread the love

Ranchi: बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है. जहां कचहरी स्थित समाहरणालय/डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा कि यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और कोतवाली डीएसपी फौरन मौके पर पहुंचे. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे परिसर की बारीकी से जांच कर रही है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाहरणालय परिसर को खाली करा लिया गया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

समाहरणालय/डीसी कार्यालय परिसर के हर प्रवेश और निकास द्वार पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. वहीं, पुलिस की साइबर सेल की टीम धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि एहतियात के तौर पर जांच अभियान जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top