बड़ी खबर: निकाय चुनाव के कारण बदली 9वीं और इंटरमीडिएट की परीक्षा डेट, JAC ने जारी की नई तारीखें

Spread the love

Ranchi: विद्यार्थियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने निकाय चुनाव को देखते हुए कक्षा 9 और इंटरमीडिएट की 23 और 27 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव कर दिया है.

जारी किए गए नए कार्यक्रम के मुताबिक,  कक्षा 9वीं की 6 मार्च को पेपर वन की परीक्षा होगी. इस दिन हिंदी A, हिंदी B और इंग्लिश की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसी दिन दूसरी पाली में पेपर टू की परीक्षा होगी, जिसमें गणित और विज्ञान शामिल हैं. यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. वहीं 7 मार्च को पेपर थ्री के तहत सोशल साइंस और अन्य भाषाओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी. बता दें कि 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना तय होने के कारण परिषद ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है.

24 फरवरी से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

कक्षा 9 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 24 फरवरी से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. प्रवेश पत्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध रहेगा.

इंटर परीक्षा की तिथि में भी बदलाव

सिर्फ 9वीं ही नहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीख में भी संशोधन किया गया है. 23 फरवरी को होने वाली कंपल्सरी कोर लैंग्वेज हिंदी B और मातृभाषा की परीक्षा अब 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नई तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी करें और आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर चेक करते रहें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top