Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज! दिन में हल्की गर्मी, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड—जानिए 5 दिन का पूरा अपडेट

2 Min Read
Jharkhand Weather: The weather in Jharkhand will change again! Mild heat during the day, with colder mornings and evenings—learn the full 5-day update.
Spread the love

Jharkhand Weather: उत्तर भारत में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी का असर अब झारखंड में भी साफ दिखने लगा है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते वातावरण में नमी बढ़ी है और ठंडी हवाओं की आवाजाही तेज हुई है. नतीजन राज्य के कई हिस्सों में ठंडक महसूस की जा रही है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा. सुबह के समय कोहरा छाने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.

अगले पांच दिनों का तापमान ट्रेंड- Jharkhand Weather

16 या 17 फरवरी, किस दिन मनाई जाएगी फाल्गुन अमावस्या? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन इसके बाद तस्वीर बदल सकती है—अगले तीन दिनों में यही न्यूनतम तापमान फिर 2–3 डिग्री तक गिरने के आसार हैं. यानी दिन में हल्की गर्मी रहेगी, जबकि सुबह और रात में ठंड का असर बना रहेगा.

11 और 12 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.

चुनाव से पहले रांची में बड़ा खुलासा: कटहल मोड़ चेक पोस्ट पर 9 लाख कैश बरामद, मचा हड़कंप

सबसे ठंडा रहा गुमला, कई जिलों में ठिठुरन

मंगलवार को झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा:

मेदिनीनगर: 7.7°C

कांके: 7.5°C

रांची: 10.8°C

पहाड़ी और पठारी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण सुबह और देर रात ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है.

प्रमुख शहरों का तापमान हाल

रांची: अधिकतम 27.0°C | न्यूनतम 10.8°C

जमशेदपुर: अधिकतम 30.4°C | न्यूनतम 13.6°C

मेदिनीनगर: अधिकतम 30.6°C | न्यूनतम 7.7°C

बोकारो: अधिकतम 30.1°C | न्यूनतम 9.6°C

चाईबासा: अधिकतम 32.4°C | न्यूनतम 11.4°C

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *