चुनाव से पहले रांची में बड़ा खुलासा: कटहल मोड़ चेक पोस्ट पर 9 लाख कैश बरामद, मचा हड़कंप

2 Min Read
Spread the love

Ranchi: राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध लेनदेन पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर मंगलवार को जांच के दौरान पुलिस ने एक आभूषण दुकान संचालक के पास से करीब नौ लाख रुपये नकद बरामद किए. इस कार्रवाई के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आयकर विभाग को दी गई जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए कटहल मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया. तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई. पूछताछ में वाहन सवार की पहचान एक ज्वेलरी दुकान संचालक के रूप में हुई, लेकिन वह नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली. मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और नकदी के स्रोत को लेकर पुलिस व संबंधित विभाग पड़ताल में जुटे हुए हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *