राजधानी रांची के कचहरी में बवाल ! तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, पुलिस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, कई राउंड फायरिंग

2 Min Read
Spread the love

Ranchi: राजधानी रांची के कचहरी क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. ट्रांसजेंडर समुदाय और कुछ युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस झड़प में एक ट्रांसजेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर टूटने की पुष्टि हुई है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की. लेकिन इसी दौरान स्थिति और बिगड़ गई, जब कुछ युवक कार में सवार होकर लोगों को कुचलते हुए मौके से फरार होने लगे. आरोप है कि भागते समय उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की, जिससे पुलिस को आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ी.

पुलिस ने कार का पीछा किया और कटहल मोड़ के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया. हालांकि चालक ने रुकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कुल 9 राउंड फायरिंग की और कार के टायर को निशाना बनाया. फायरिंग के दौरान इश्तियाक नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया. घायल युवक को मौके से हिरासत में लेकर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, इश्तियाक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.

घटना के बाद कचहरी और आसपास के इलाकों में काफी देर तक हंगामा होता रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. अन्य आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ घटना के पीछे की मंशा की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *