LATEST NEWSTECHNOLOGY

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, सस्ते दाम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Spread the love

Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है. किफायती कीमत के बावजूद यह फोन कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है. 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh की बड़ी बैटरी और छह साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा इस फोन को खास बनाता है. यही वजह है कि Galaxy F70e को बजट सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन माना जा रहा है. यह लॉन्च Samsung के बड़े Galaxy Unpacked इवेंट से ठीक पहले हुआ है, जो 25 फरवरी को होने वाला है. उस इवेंट में Galaxy S26 सीरीज पेश किए जाने की उम्मीद है, लेकिन उससे पहले Galaxy F70e ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है.

फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह कॉम्बिनेशन रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जा रहा है.

कैमरा और सॉफ्टवेयर

फोटोग्राफी के लिए, Galaxy F70e में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच में मौजूद है. Samsung का दावा है कि नाइट मोड जैसे फीचर्स की मदद से लो-लाइट में भी बेहतर और साफ तस्वीरें ली जा सकती हैं.

फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है. Samsung इस फोन के लिए छह साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का वादा कर रही है, जिसमें छह बड़े Android अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट शामिल हैं.

बैटरी और अन्य फीचर्स

Galaxy F70e 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन को Limelight Green और Spotlight Blue रंगों में पेश किया गया है. इसके अलावा, इसमें IP54 रेटिंग दी गई है, जो इसे हल्की धूल और पानी के छींटों से बचाती है.

कीमत और उपलब्धता

भारत में Samsung Galaxy F70e 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 14,499 रुपये में उपलब्ध होगा. लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से Flipkart और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *